
0 Bookmarks 7 Reads0 Likes
तुम्हारे दिव्य रूप के मोहपाश में
बँधने से नहीं बच पाई मैं
ख़रीद ही लिया चंद रोज़ पहले तुम्हें
केवल दस डालर दे कर
अपने कमरे की कुर्सी के ठीक सामने
खिड़की के नीचे पड़ी मेज़ पर सजा दिया है
भोर की किरणें रोज़ खिड़की से उतर
ऊर्जित करती हैं तुम्हें
सहलाती हैं तुम्हारा तन
पत्तियों को दुलारे ज्यों पवन
फूलों का मुख ज्यों चूमते तुहिन कण
तुम्हें सरसता देख हुलस उठता है मेरा मन
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments