
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes
टीस के तिमिरताल में
शिशिरीय हवा संग डोलता
डूबता तिरता
अविचल आतुर मन
साँझ का एकाकीपन
सियराती शीतल हवाएँ
और पसरता मौन
खिड़की के पार सुदूर खड़े
पतझड़ी वृक्षों की वेदना जान
सहसा कसमसा उठता है
आहिस्ता से स्मृति झरोखे से
दाख़िल हो आता है
तरु का सावनी अस्तित्व
शाख़ों का लहलहाना
पल्लवों का खनखनाना
हवा के गीतों संग थिरकना
अल्हड़ झोंकों संग झूम-झूम कर ताली बजा
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments