झूठे वादे's image
0 Bookmarks 56 Reads0 Likes

झूठ तेरी अनगढ़ बातें, झूठी तेरी कहानी। 
झूठ हो गए वादे सारे, सूखा मन का पानी॥
 
जीवन भर का साथ जहाँ, बिकता औने-पौने। 
वहीं विकल रोते मिलते हैं, नित अनाथ हो छौनें॥
फिर भी सोया है ज़मीर क्यों, होती है हैरानी। 
झूठ हो गए वादे सारे, सूखा मन का पानी॥
 
प्यार में डूबे प्यारे को, प्यारा है जग सारा। 
सत्य प्रेम की सरिता का जल, होता है कब खारा॥
प्रीति सलिल की निरसता से, तड़पे मछली रानी। 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts