
0 Bookmarks 13 Reads0 Likes
तेरी गर्म साँसों की महक से
मुरझाये ख़्वाब खिलने लगे हैं
ख़्वाब जो बिछुड़ गए थे कल
वो फिर से आज मिलने लगे हैं
तेरे नयनों से घायल हुआ जहाँ
वहाँ क़दम मेरे फिसलने लगे हैं
तेरे तड़पते दिल की तपिश में
हिम-शिखर भी पिघलने लगे हैं
तेरे चन्दन बदन की ख़ुशबू से
रूठी फ़िज़ा भी महकने लगी है
तेरे क़दमों की हर आहट से
बेसुध भोर भी चहकने लगी है
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments