
0 Bookmarks 13 Reads0 Likes
श्वेत चाँदनी बिखरी पड़ी है
ठंडी आहें भरे बावरी बयार
मेरी काँच की बगियन में
झूमे अमलतास झूमे मैगनोलिया
काँच की चादर ओढ़े झूमती धरा
मेरी श्वेत बगियन में
काँच की बालियाँ पहने
थिरकती गुलाब की कोमल पाँखुरी
मेरी चाँदनी बगियन में
काँच के कंगन पहनकर
खनखनाता पत्ता-पत्ता बूटा-बूटा
मेरी उज्ज्वल बगियन में
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments