
0 Bookmarks 11 Reads0 Likes
भूख और प्यास की
अजब है कहानी
एक रोटी की तलाश में तो
दूसरा पानी की
कभी पानी नसीब होता तो
रोटी नहीं
कभी रोटी मिल जाती तो
पानी नहीं
कैसी थी विडंबना कि इक दिन
न रोटी नसीब हुई
न पानी
फिर इक मनहूस दोपहर
दम तोड़ दिया दोनों ने
चिलचिलाती धूप में
भूख और प्यास से
तड़प-तड़प कर
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments