ईंट बनाकर's image
0 Bookmarks 10 Reads0 Likes

मैं तो मिट्टी थी उपजाऊ 
हरी घास प्रमाण है इसका 
जो भी बीज बोए 
मैंने उगाए वे 
 
फिर भी मुझे 
असंख्य के टुकड़ों में बाँट कर 
ले गए भट्टी में पकाने के लिए 
 
मुझे ईंट बनाकर 
बंजर बना दिया 
 
ये आवास अब समाधियाँ हैं मेरी। 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts