
0 Bookmarks 69 Reads0 Likes
खेल ताश के पत्तों का हो
या कोई और
बादशाह की नज़र बेगम पर
बेगम को हथियाना
और रखना ग़ुलाम बनाकर
चाहे हुकुम की बेगम को पसंद नहीं
ग़ुलाम की तरह हर हुकुम मानना
चिड़ी की बेगम को
अच्छा लगता है
खुले आकाश में उड़ना
ईंट की बेगम ने
अपने स्वाभिमान की ख़ातिर
नहीं किया समझौता कभी
लाल पान की बेगम को
केवल प्रेम से जीता जा सकता है
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments