आर-पार's image
0 Bookmarks 48 Reads0 Likes

99 के साँप ने 
पासे को झट 3 पर पहुँचा दिया 
 
सौवें रन पर आउट 
यानी चूके शतक से 
 
90 पर चयनित 
89 पर आयोग्य 
 
माइक्रोसेकंड की चूक से 
ओलंपिक पदक छूटा 
 
साँस चले तो ज़िंदा 
रुके तो मौत 
 
अदृश्य सी रेखा 
विभाजित कर देती है 
व्यक्ति को 
इस पार या उस पार। 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts