
0 Bookmarks 71 Reads0 Likes
देवीदिल से इंसाफ़ का दीया तो
कुछ ही जलाते हैं,
मैंने अक़्सर बलात्कारियों को
मोमबत्ती जलाते देखा है।
जो हर रात बंद कमरों में
औरत की चीख़ें दबाते हैं;
सुबह, "लोग क्या कहेंगे" –
बताते देखा है।
घर की औरत को
पर्दे में रखकर;
दूसरों की बहन को
डराते देखा है।
अन्नपूर्णा बनकर जो
सबकी भूख मिटाती है;
उस माँ को एक रोटी के लिए
तरसाते देखा है।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments