
0 Bookmarks 8 Reads0 Likes
कुकुरमुत्तों जैसा
बन गया है अब प्यार
जहाँ देखो, जिसे देखो
उसे हो रहा है
ये अनोखा
कुकुरमुत्तों - सा प्यार।
खुद -ब-खुद हो जाता है
ना शक्ल देखता है,
ना अक़्ल देखता है।
ना छोटा, ना बड़ा।
ना किसी की उम्र का
लिहाज़ करता है।
जादू - सा
बस हो जाता है,
एकदम से
ये आजकल का
कुकुरमुत्तों - सा प्यार...
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments