
0 Bookmarks 12 Reads0 Likes
रँगे रंगों में लाल, हाल बेहाल किए,
पिया का रंग ओढ़े तन-मन रँगाए,
मिलन के गुलाल कपोल पे लगाए,
प्रेम की पिचकारी से बदहाल हुई।
सजनी सजन रंग में निढाल हुई।
होली आए जब पिया का साथ हो,
रँगाए तन-मानस जब पिया पास हो,
मन से भींगी प्रेम में पिया के,
रतिया जैसे मालामाल हुई।
सजनी सजन रंग में निढाल हुई।
प्रीत का रंग गहरा चढ़ाए,
धानी में सजाए सपने रंगभरे,
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments