
0 Bookmarks 11 Reads0 Likes
ये हवाएँ, ये कैसी चल रही हवाएँ।
मज़हब के नाम पर क़त्ल करती हवाएँ।
देश को, प्रदेश को, पिण्ड को बाँटती हवाएँ।
नफ़रत की लौ को प्रखर करती हवाएँ।
नासमझों के लिए बहती मादक सी हवाएँ।
हर जगह, हर कण में बिखरी हैं हवाएँ।
कहीं शीतल, तो कहीं गरम हवाएँ।
कहीं हैवानियत की बहती भयँकर हवाएँ।
कहीं लहू बहाती आक्रोश भारी हवाएँ।
कहीं धर्म की बह रही प्रपंची हवाएँ।
इंसान का इंसान से भेद कराती हवाएँ।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments