अभिसार की रात's image
NaN min

अभिसार की रात

कविता झाकविता झा
0 Bookmarks 64 Reads0 Likes

मुख से लाल मलिन सी, करे सखी चौखट को परोक्ष पार,
कलकल जाती सरित सी, हिय में प्रेम-भाव लिए अपार,
मिलने सागर से आज।
 
पीड़ ना पूछो उस सरिता से, बाधित हुआ जिसका गमन,
व्यर्थ ना करो आकर तुम, कहे चंद्र को कल जोड़ नमन,
अभिसार की ये मधुर रात।
 
चाँद कौमुदी से सकुचाती भयत्रस्त, श्वास भी मौन, पग भी शांत,
उजियारे में गोचर सर्वस्व, प्रिय ने क्यों चुनी शुक्ल पक्ष की रात,
कैसे हो सफल ये अभिसार।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts