
0 Bookmarks 45 Reads0 Likes
हे प्रिये! स्वप्न में छवि तुम्हारी
लगी रति की परछाई...
मन मदन हुआ विचलित होकर
तन उठी अजब सी तरुणाई..
1) नीरज की नव पाँखों जैसे
ओष्ठ तुम्हारे पुलकित हैं...
सावन के बहते समीर से
केश अति आह्लादित हैं...
शशि सम मुख की शोभा गढ़ते
नयन युगल अति प्यारे हैं...
उपवन के सुंदर सुमनों सम
प्रिय कपोल द्वय न्यारे हैं...
हे प्रिये! स्वप्न में छवि तुम्हारी
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments