
0 Bookmarks 65 Reads0 Likes
(तोटक छंद)
यह जन्म मिला कनकाभ हमें,
मुख तेज मिला अरुणाभ हमें।
मृदुला व्यवहार रखें सबसे,
प्रभु वृष्टि सनेह करें नभ से।
सह घाम विभा कम हो न कभी,
सुन लो नयनों! नम हो न कभी॥
अपनेपन के प्रतिमान बनें,
अवलंब सदा भगवान बनें।
विधु के सम रश्मि वितान बनें,
सत कर्म सुधा रस पान बनें।
अपरार्क बनें तम हो न कभी,
सुन लो नयनो! नम हो न कभी॥<
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments