युद्ध और शान्ति's image
NaN min

युद्ध और शान्ति

कपिल कुमारकपिल कुमार
0 Bookmarks 50 Reads0 Likes


कुछ लोग
युद्ध को
खेल समझते हैं
और मनुष्यों को
खेल का सामान
 
एक के मरने के बाद
दूसरा आ जाता है
मरने के लिए
इतिहास में नाम दर्ज कराने, 
 
ऐसा नहीं हैं कि
योद्धाओं का नाम ही
इतिहास में
दर्ज हुआ है—
 
मैंने
इतिहास में
प्रेमी-प्रेमिकाओं के
शान्ति के समर्थकों के
क़िस्से भी
बहुत पढ़े हैं। 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts