
0 Bookmarks 13 Reads0 Likes
तुम्हारे, शान्ति के
समस्त प्रस्ताव
कहाँ, चले जाते हैं?
जब शहरों पर
बम बरसायें जाते हैं।
स्तनपान कराती,
माँओं के
स्तन
भाप बनकर
उड़ जाते हैं,
दीवारों की एकता
खंडित-खंडित हो जाती है,
सड़कों पर
तारकोल नहींं
लहू और शरीर के
चीथड़े
श्मशान की
बाट देखते रहते हैं;
शहर की ऑक्सीजन
धुएँ से रिश्तेदारी
जोड़ लेती है<
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments