प्रतिज्ञा-पत्र की खोज's image
NaN min

प्रतिज्ञा-पत्र की खोज

कपिल कुमारकपिल कुमार
0 Bookmarks 126 Reads0 Likes

क्या? 
तुमने कभी सोचा है, 
पिछले जन्मों में 
हमारे मध्य हुई 
प्रेम-प्रतिज्ञा की, 
कोई खोई हुई प्रति 
मिल जाएगी शायद। 
 
मिस्र के पिरामिडों के नीचे 
मोहनजोदड़ो-हड़प्पा सभ्यताओं में 
मेरियाना गर्त की सतह पर 
प्रसुप्त ज्वालामुखी के लावा व मैग्मा में 
किसी दबे हुए प्रेम-शिलालेख पर 
नदी के किनारे रेत से ढके हुए
इसका क्या पता? 
सूरज भी वही जलता प्रेम-पत्र हो। 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts