अंकुर's image
0 Bookmarks 49 Reads0 Likes

कई सदियों के बाद
बंजर भूमि में
अंकुर फूटा था। 
ज़मीन के अंदर गयी
नन्ही-नन्ही बूँदों ने
सहारा देकर 
उसे ऊपर उठाया, 
किवदंती है
कई सदियों तक
यह भूमि—
किसी बाँझ स्त्री की तरह
ढूँढ़ रही थी
कोई आधुनिक तकनीक—
जो इसके गर्भ से पैदा करे
इस अंकुर को।
 
एक दिन किसी बादल ने सुन ली
और धीरे-धीरे दो चार बूँदें गिरा दीं, 
उसी दिन से वह बीज अंकुरित होने लगा

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts