तुम कहते हो's image
0 Bookmarks 8 Reads0 Likes

तुम कहते हो, तो जी लूँगी
अग्नि, पर्वत, गह्वर, खाई,
बरगद, पीपल, ताड़ और काई,
चढ़ी जहाँ से फिसल गई फिर, 
रोज़-रोज़ की ज़िल्लत पायी।

 

ऊब गया संसार से दिल जब, 
भाग रही थी साँसें आगे
तड़प रही थी जल बिन मछली, 
जलती धूप, सुलगती धरती
नंगे पाँव, होश खो बैठे
कर न सके विराम मगर वो,
चलने को तैयार रहे थे
चलती लेकर जहाँ मुसाफ़िर, 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts