कोलाहल's image
0 Bookmarks 3 Reads0 Likes

ये अजीब सा शोर आज फिर 
आसमान मे भरने लगा है 
सुबह से ही हवाएँ कुछ बोझिल सी हो चली हैं 
ठिठकती रुक-रुक कर बढ़ती हैं आगे 
लगाए पत्तों में कान 
जानने को वह भी बेकरार कि आखिर 
कौन सी क्रांति आने वाली है यहाँ 
चारों ओर उमड़ रही है भीड़ 
हाथ मे झंडे हैं सबके 
मगर गर्दन के ऊपर 
सिर नदारद।
कोई जाँबाज़ कोई तीरंदाज़ 
लगा जाएगा उन खाली गर्दनों पर सिर अपना।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts