
0 Bookmarks 10 Reads0 Likes
मैंने शामें नहीं देखीं
सिर्फ सिंदूर देखा है
कभी किसी शाम
जब जलता सूरज
पानी में गिर बुझने लगे
तब तुम मुझे ले चलो
नदिया के किनारे जहाँ
सन्नाटा पसरा हो
सुनाई दे तो बस
तुम्हारी धड़कने मेरी साँसें
और वो पानी की आवाज़
मैं ज़ोर-ज़ोर से हँसूँ
इतनी ज़ोर से
कि शाखों पर बैठी
गौरैया उड़ जाएँ
और तुम मुझे
मेरा फ़ेवरेट
वो पुराना गाना सुनाओ
<
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments