
0 Bookmarks 13 Reads0 Likes
है समय ये नए संघर्ष का
भारत के नव उत्कर्ष का।
डर का माहौल है हर ओर
मन नहीं बहलाती कोई भोर
छाया है बस मौत का रौद्र शोर
कैसा आगमन है इस वर्ष का
है समय ये नए संघर्ष का
भारत के नव उत्कर्ष का...
यह प्रकृति है आज प्रकंपित
मन अपना भी है विचलित
किस भूल पर हुए हैं शापित
वक़्त आया है इस विमर्श का
है समय ये नए संघर्ष का
भारत के नव उत्कर्ष का
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments