साथ में थी पर साथ नहीं थी's image
NaN min

साथ में थी पर साथ नहीं थी

ज्योतिषज्योतिष
0 Bookmarks 12 Reads0 Likes

साथ में थी पर साथ नहीं थी
इश्क़ में अब वो बात नहीं थी
 
चाँद भी था सब तारे भी थे
नींद भी थी बस रात नहीं थी
 
दिल का मौसम सूख रहा था
बादल थे बरसात नहीं थी
 
उल्फ़त थी बेचैनी थी बस
दिल की कोई ज़ात नहीं थी
 
खेल उसी का चाल उसी की
मात मिली जो मात नहीं थी
 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts