
0 Bookmarks 63 Reads0 Likes
फिर कोई ख़त जला रहा है वो
घर की बत्तियाँ बुझा रहा है वो
जिससे हाथ मिलाने से, कतराता था
ज़रा देखो उसे, गले लगा रहा है वो
मेरे नसीब में, तुम नहीं हो लिखे
हाथों की लकीरें, दिखा रहा है वो
घर की मरम्मत, करने के बहाने
एक नई दीवार, उठा रहा है वो
चला जाता हूँ, ये जानते हुए आख़िर
मुझे नहीं, किसी और को बुला रहा है वो
फ़ना हो जाने का, हुनर है उसमें
दर्द की धार, तेज़ कर रहा है वो
एक सवाल क्या पूछा मैंने उससे
मेरी औक़ात, दिखा रहा है वो
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments