
0 Bookmarks 61 Reads0 Likes
जो कहा नहीं लबों से वो बात याद आएगी
यूँ रात भर वस्ल की रात याद आएगी
अपने आँचल में तुम्हें उम्र भर छुपाती रही
धूप में निकलोगे तो माँ की याद आएगी
चुभेंगे आँखों में की अश्क जैसे काँटे हो
इस क़दर अब के बरस बरसात याद आएगी
मत जलाओ सब मकान अपनी बस्ती के
अकेले बैठोगे तो बस राख याद आएगी
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments