
0 Bookmarks 51 Reads0 Likes
दीया बुझने की फ़िराक़ में बैठा था
अन्धेरा छुप के चिराग़ तले बैठा था
इश्क़ के सौदे में उसे मुनाफ़ा हुआ
मेरा जिस्म लिए बाज़ार में बैठा था
एक क़तरे ने लबों की प्यास बुझा दी
मैं तिश्नगी का अंबार लिए बैठा था
जोड़ा घटाया ज़िन्दगी भर की कमाई
सिवाए ज़ख़्म सब उधार लिए बैठा था
जात से बाहर इश्क़ किया ये मुद्दा था
सभा में राज़दार तलवार लिए बैठा था
ख़ुद को आज़ादी का मसीहा कहता था
पिजड़े में परिंदों को क़ैद किये बैठा था
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments