मन को पढ़'s image
0 Bookmarks 11 Reads0 Likes

जो समझे मेरी लिखावट,
वो मेरे मन को पढ़ रहा है
झाँक कर मेरी आँखों में, 
दिल में उतर रहा है
 
न था नाराज़ ज़माने से,
न ख़ुद ग़मज़दा रहा है
दामन मेरा सजा कर,
ख़ुशियाँ ही भर रहा है
 
जो समझे मेरी मोहब्बत,
वो मेरे मन को पढ़ रहा है
छुकर मेरी हर साँस को, 
दिल में उतर रहा है
 
रुस्वाइयाँ मेरे नाम की,
लेकर चल रहा है
हर इक बूँद पानी को,
मोती सा कर रहा है

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts