हर युद्ध तू स्वीकार कर - 3's image
NaN min

हर युद्ध तू स्वीकार कर - 3

ज्योति मिश्राज्योति मिश्रा
0 Bookmarks 8 Reads0 Likes

हर अश्रु को हथियार कर, 
हर चुनौती को पार कर, 
हो विजय पथ पर अग्रसर, 
न दासता स्वीकार कर॥


असहाय निर्बल जानकर, 
जो प्राण को निष्प्राण कर, 
था गर्त में तुझे ले गया, 
उसके विरुद्ध आवाज़ कर॥


तेरी देह पर अधिकार कर, 
तेरी अस्मिता तार - तार कर,
जो ख़ुद को कहते श्रेष्ठ हैं, 
हो उठ खड़ी, उनपर वार कर॥

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts