
0 Bookmarks 16 Reads0 Likes
चहुँओर शोर ही शोर है,
धरा रक्त से सराबोर है,
वो चला गया, जो रौंद कर,
नहीं उसपर किसी का ज़ोर है॥
मासूम से थे फूल वो,
समझा जिसे था, धूल वो,
कचरों से लेकर, चिथड़ों तक,
जीवन था उनका शूल वो॥
सिर रख के उसका गोद में,
अश्रु थे बहते जा रहे,
ममतामयी के, हिय से बस,
थे दर्द वो चिल्ला रहे॥
<
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments