अंजाम है बाक़ी's image
NaN min

अंजाम है बाक़ी

ज्योति मिश्राज्योति मिश्रा
0 Bookmarks 70 Reads0 Likes

अभी आगाज़ हुआ था, अभी अंजाम है बाक़ी, 
किया था ख़त्म उसने सब, मगर इक शाम है बाक़ी, 
वही लहरें, वही ढलता हुआ सूरज, वही सागर, 
किनारों से ज़रा कह दो अभी इक जाम है बाक़ी॥


मुक़द्दर रूठ ले कितना, मगर कुछ कर नहीं सकता, 
उसे जा कर  ख़बर दे दो, कि मुझमें जान है बाक़ी, 
वह  कितना भी बदल जाए, मुझे अब फ़र्क न पड़ता,
कि जिसने रखा मुझे ज़िंदा, वो स्वाभिमान है बाक़ी॥

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts