
0 Bookmarks 9 Reads0 Likes
प्यार के गीत गाते रहो
तुम सदा यूँ ही मुस्कुराते रहो।
ज़िंदगी की बड़ी है कठिन डगर,
ख़ुशियों के गीत सदा गुनगुनाते रहो।
हँसते-हँसते ये रास्ता कट जाएगा,
ग़म का बादल सदा यूँ ही छँट जाएगा।
प्रेम की डोर यूँ ही पकड़ कर चलो,
कुछ ना कुछ बोझ जीवन का बँट जाएगा।
उदासी न हो ना ही अफ़सोस हो,
मन में यूँ ही हमारे नया जोश हो।
प्रीत पलती रहे ज़िंदगी में सदा,
मन में अपने न कोई आक्रोश हो
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments