जितेन्द्र मिश्र ‘भास्वर’ - 004 दोहे's image
NaN min

जितेन्द्र मिश्र ‘भास्वर’ - 004 दोहे

जितेन्द्र मिश्र ‘भास्वर’जितेन्द्र मिश्र ‘भास्वर’
0 Bookmarks 71 Reads0 Likes


1.
उज्ज्वल छवि जिसकी हुई, उसका होता मान। 
रखते उसको याद सब, करते हैं गुणगान॥
 
2.
दाग़दार बलवान हो, चाहे हो धनवान। 
निश्चित ही है एक दिन, होता अपयश गान॥
 
3.
कड़क रही बिजली बहुत, घिरी घटा घनघोर। 
ज़ोरदार वर्षा हुई, इतने में चहुॅं ओर॥
 
4.
शकुनी भी हैं कुछ यहाॅं, अपनों के ही बीच। 
रहते हैं वो साथ में, हरकत करते नीच॥
 
5.
फूली सरसों खेत में, दिखती सुंदर पीत। 
नवल चेतना छा गयी, बीत गयी अब शीत॥

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts