
0 Bookmarks 67 Reads0 Likes
घनाक्षरी छंद
गोकुल में सखा संग, मन में भरे उमंग।
हाॅंडी को तोड़ कृष्ण, माखन चुरा रहे॥
गागर में जल भर, जा रही हैं ग्वालिनें जो।
मारकर कंकड़ वो, जल को गिरा रहे॥
मधुवन में जाते हैं, गायों को चराने हेतु।
बाॅंसुरी की तान वहाॅं, सबको सुना रहे॥
कृष्ण के अनेक रूप, जानता है जग सारा।
अनुपम लीलाओं से, सबको लुभा रहे॥
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments