
0 Bookmarks 66 Reads0 Likes
जयकरी छंद पर आधारित कविता
कृषक चलाता हल खेतों में।
पथरीली मिट्टी रेतों में॥
सुन्दर बना रहा है क्यारी।
फ़सल उगाने की तैयारी॥
हर मौसम में श्रम करते हैं।
दुख से कभी नहीं डरते हैं॥
फ़सल उगाते सब खाते हैं।
पर किसान कितना पाते हैं॥
कृषि प्रधान जो अपना भारत।
कृषकों से ही खड़ी इमारत॥
इनसे परचम लहराता है।
सच में यही अन्नदाता है॥
<
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments