
0 Bookmarks 10 Reads0 Likes
प्रभात का समय था,
अरविंद वाटिका का किनारा।
चन्दौली शहर में वह,
करती थी गुज़ारा॥
बीती रात हुई थी उस
वाटिका में किसी की शादी।
सुबह के समय तक
सोई थी शहर की आबादी॥
बाईपास के किनारे
फेंके गए थे उच्छिष्ट।
थी वह खोजती उसमें
अपने क्षुधार्थ अभीष्ट॥
देखकर ये दृश्य
द्रवित हुई मेरी आँखें।
उस बेचारी की चल
रही थीं धीमी साँसें॥
<
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments