
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes
वोट तन्त्र में जनता के
विचारों की रेल
कुछ को पहुँचाती है
राजगद्दी पर
और कुछ को पहुँचा
देती है सीधा जेल
इसीलिए तो . . .
उसकी दशा-दिशा बनाने
बिगाड़ने में लगे रहते हैं
रात-दिन चौबीस घंटा
राजनीतिक दलों के मीडिया,
सोशल मीडिया सेल
बड़े-बड़े कॉरपोरेट घरानों के साथ
मिलीभगत से चलता है विरोध
और समर्थन का यह खेल
बार-बार हज़ार बार झूठ को
जनता के आगे पेल-पेल
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments