
0 Bookmarks 4 Reads0 Likes
गुलाब!
तुम सलामत रहना
अपनी पत्तियों, टहनियों, जड़ों,
परिवेश और वुजूद के साथ,
तुम्हारी महक और ख़ूबसूरती
का इस्तेमाल नहीं करना है मुझे
अपने स्वार्थ के लिए,
तुम्हें तुम्हारी बग़िया में
फलते-फूलते देखकर कर लूँगा मैं तुष्टि
अपने सौंदर्य बोध की,
तुम कुछ दिन बाद मुरझाकर
मर भी जाओगे
तो मुझे तसल्ली रहेगी कि
आख़िरी समय में तुम
अपनों के साथ थे,
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments