
0 Bookmarks 4 Reads0 Likes
चुप रहना चुन लेना
तुम बेशक
जब होती हो कहीं पर
बलात्कार, हत्या या और किसी
क़िस्म की जघन्यतम घटना
कोई
किसी स्वार्थ या डर के चलते,
मगर चुप रहना तब भी
ख़ुद पर बीते जब ऐसा,
जायज़ ठहरा लेना अपने साथ
हुए कृत्य को भी
उन तर्कों से
जो देते हो तुम दूसरों के मामले में,
वैसे भी
संवेदनाएँ मर चुकी हों जिनकी
उन लाशों के साथ
कोई कुछ भी करे
किसी को क्या फ़र्क़ पड़ता
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments