
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes
वक़्त गुज़रने के साथ
सरल शिक्षाओं को
रूढ़ करके सदियों के लिए
जटिल हमने बना लिया है,
महापुरुषों के
सच्चे उपदेशों को
अपने स्वार्थ में अंधे हो कर
अब हमने भुला दिया है,
जिन धर्मों का जन्म हुआ था
मानवता के भले के लिए,
उन्हीं को इंसानियत के
क़त्ल का कारण
हमने बना लिया है।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments