हर बार की तरह's image
NaN min

हर बार की तरह

जितेन्द्र 'कबीर'जितेन्द्र 'कबीर'
0 Bookmarks 12 Reads0 Likes

हर बार की तरह
इस बार भी
सब शब्द-मनीषी करेंगे
होलिका दहन पर
अपने सृजन के माध्यम से
संसार की समस्त बुराइयों के
दहन का आह्वान,
हर बार की तरह
इस बार और भी फलेंगी-फूलेंगी
समाज में सब जगह बुराइयाँ,
 
शब्द बने रहेंगे बस
एक क़लम का आवारा भटकाव,
उनको अमल में लाने को लेकर
ज़माने में रहेगा जब तक दुराव।
  
हर बार की तरह 
इस बार भी
सब शब्द-मनीषी करेंगे

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts