
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes
चुनाव जब आते हैं तो
होड़ मच जाती है नेताओं में
मंदिर-मंदिर चक्कर लगाने की,
इक-दूजे से बढ़-चढ़कर
भक्त प्रचारित हो जाने की
और इसी भक्ति की आड़ में
अपने सारे पाप छिपाने की।
चुनाव जब आते हैं तो
होड़ मच जाती है नेताओं में
ग़रीबों के दर पर
झटपट से पहुँच जाने की,
इक-दूजे से बढ़-चढ़कर
उनका मसीहा प्रचारित हो जाने की
और इसी छवि की आड़ में
लहू उनका पीते जाने की।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments