
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes
वक़्त बीतता जाता है
जैसे-जैसे
कुंद पड़ती जाती है
दांपत्य में धार नयेपन की,
जिन नज़रों के मिलने से
दिल धड़क जाते थे दोनों के
जोरों से
वो 'नॉर्मल' हो जाती हैं।
जिनकी नाराज़गी के डर से
सिहरन दौड़ जाती थी जिस्म में
बहुत बार
वो 'इग्नोर' हो जाती हैं।
जिन आँखों में आँसू आने से
दिल बैठ जाता था फ़िक्र से
होकर परेशान
वो 'रूटीन' हो जाते हैं।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments