
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes
सब संस्कृतियों और
धर्मों का जन्म रहा हो
भले ही मानव मात्र की
सेवा और उत्थान के निमित्त,
मगर अपने धर्म को
उत्कृष्ट व दूसरे को निकृष्ट
बताने का चलन दुनिया में
हलाल रहा है हमेशा।
अतिवाद के झंडे
का रंग रहा हो
भले ही काला, हरा
या कुछ और भी,
मगर उसके परिणाम में
दुनिया के किसी भी
हिस्से में होने वाले नरसंहार
और अत्याचार का
रंग लाल ही रहा है हमेशा।<
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments