अल्फ़ाज़'s image
0 Bookmarks 9 Reads0 Likes

उग्र हुए
तो जला कर राख कर डाले
रिश्ते कई,
नम्र हुए
तो प्रेम की गंगा बना बहा डाले
नाते कई,
 
उग्र हुए
तो युद्ध करवा बर्बाद कर डाले
साम्राज्य कई,
नम्र हुए
तो प्रेम से आबाद कर डाले
राम-राज्य कई,
 
इंसान के अल्फ़ाज़ों में
शक्ति है सर्वप्रिय उसे बनाने की
या फिर 
उसे सबसे घृणित ठहराने की।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts