
0 Bookmarks 7 Reads0 Likes
कहो तुम सत्य हरपल ही, नहीं तुम भय तनिक लाओ
सदय दिल हो सदा ही और, मधुरिम गीत तुम गाओ
निरंतर लक्ष्य को भेदो, बढ़ो आगे निरंतर ही
महज़ कुछ ठोकरों से टूटकर, मंज़िल न बिसराओ
बनो तुम दीप ख़ुद के हे, पथिक तम से न घबराओ
जहाँ के व्यंग्य के ख़ातिर, न मन में खेद तुम लाओ
हज़ारों कोशिशें होवें विफल, फिर भी रहो तत्पर
सभी दुःख संशयों को छोड़कर, जयगान तुम गाओ
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments