आकुल आकाश हो गया's image
NaN min

आकुल आकाश हो गया

जयराम जयजयराम जय
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes

सिमट गये
इन्द्र धनुष बाँहों के 
आकुल आकाश हो गया 
 
नाच रही किरन-किरन 
रंग का रचाव लिये
शब्द-शब्द प्राण हँसे
प्यार का प्रभाव लिये 
 
हौले से
तोड़ बाँध संयम के
अधरों में प्यास बो गया
 
बहकती बहार हँसी
मौसम के संग-संग
नेह बेल छैल गई
तरुवर पर अंग-अंग 
 
अधरों में
महक गया चन्दन वन
जाने क्या ख़ास हो गया
 
आतुर थे दोनों तट
मिलने को आर-पार
नदिया में डूब-डूब 
जाने को बार-बार 
 
दहक रही 
मधुगन्धी साँसों को
सोंधा विश्वास हो गया!

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts