मैं कहाँ से केशव लाऊँ's image
NaN min

मैं कहाँ से केशव लाऊँ

जयदेव टोकसियाजयदेव टोकसिया
0 Bookmarks 44 Reads0 Likes

मर्यादा की बीच डगर में
शकुनि बैठा है अचरज में
किसका पासा किसे जिताऊँ।
मैं कहाँ से केशव लाऊँ।
 
निरन्तर होती द्यूतक्रीड़ा में
दुर्योधन से कपटी मन में
किसे दुशासन, कर्ण बताऊँ।
मैं कहाँ से केशव लाऊँ। 
 
समय चक्र के बिखरे वन में
चीरहरण से इस जीवन में
किसे छोड़कर किसे बचाऊँ।
मैं कहाँ से केशव लाऊँ। 
 
कृष्ण पक्ष के पखवाड़े में
जले दीप के अँधियारे में

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts