
0 Bookmarks 10 Reads0 Likes
दीवार एक रिश्ता है
दो भाइयों के बीच का।
दीवार एक बटवारा है
दो घरों के बीच का॥
दीवार एक दूरी है
दो दिलों के बीच में।
दीवार एक मजबूरी है
दीवानों के बीच में॥
दीवार एक सम्बन्ध है
दो देशों के बीच का।
दीवार एक कारण है
बटवारे के बीच का॥
तोड़ दीवार जो मान रखें
अपनी दहलीज़ का।
वही तो कारण होगा
बदलती तक़दीर का॥
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments